RR Vs RCB: OUT or NOT OUT? दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर उठे सवाल, एक्सपर्ट भी अंपायर के फैसले से खफा

Dinesh Karthik RR vs RCB: IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान रॉयल्स टकरा रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर RCB को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

RR Vs RCB Dinesh Karthik OUT or NOT OUT Kumar Sangakkara Sunil Gavaskar Rajasthan Royals

दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर उठे सवाल।

Dinesh Karthik RR vs RCB: IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान रॉयल्स टकरा रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर RCB को बल्लेबाजी का न्योता दिया। करो या मरो वाले मैच में RCB का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। इस बीच दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर लोगों ने सवाल उठाए।

विज्ञापन

ऑनफील्ड अंपायर ने दिया आउट

राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15वां ओवर आवेश खान ने किया। ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश खान ने LBW की अपील की और ऑन फील्ड अंपायर ने दिनेश कार्तिक को आउट कराया दिया। कार्तिक ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर का निर्णय बदल दिया। अब सोशल मीडिया यूजर्स तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी। बैट पैड से टकराया था, ऐसे अल्ट्रा ऐज पर स्पाइक दिखाई दे रहा था। हालांकि, अपांयर के लिए यह पता लगाना मुश्किल था कि यह स्पाइक बल्ले से टकराने वाले पैड से है या अंदरूनी किनारे से।

विज्ञापन

दिग्गजों ने उठाए सवाल

तीसरे अंपायर के इस फैसले से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और कोच कुमार संगाकारा निराश नजर आए। संगाकारा तो तीसरे अंपायर से बातचीत करने के लिए जाते हुए देखे गए। इतना ही नहीं कुछ एक्सपर्ट ने भी तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। सुनील गावस्कर ने कहा, “बल्ला पैड पर लगा है, बल्ला गेंद पर नहीं लगा है।” केविन पीटरसन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अंपायर का फैसला सही है।” इरफान पठान ने कहा, “गेंद बल्ले पर नहीं लगी, यह थर्ड अंपायर का सही फैसला नहीं था।” मुकाबले में कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 1 चौके की मदद से 13 गेंदों पर 11 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ