---विज्ञापन---

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को बताया बेकसूर, सीनियर खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

Hardik Pandya Harbhajan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 14 मुकाबले खेले और उन्हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 10 में MI को हार का मुंह देखना पड़ा।

17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने जीते 4 मैच।
---विज्ञापन---

Hardik Pandya Harbhajan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 14 मुकाबले खेले और उन्हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 10 में MI को हार का मुंह देखना पड़ा। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। MI के इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए कुछ लोग हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने हार्दिक का बचाव किया है। इतना ही नहीं उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI की कमान सौंप दी गई थी। ऐसे में MI फैंस खासे नाराज थे। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक अपनी नाराजगी जाहिर की थी। MI के खराब प्रदर्शन का ठीकरा भी हार्दिक पांड्या पर भी फोड़ा जा रहा था।

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2024 08:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola