RR vs MI Playing 11: IPL 2024 के 38वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछले मैच जीतकर आ रही हैं, ऐसे में संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। इस सीजन के 14वें मैच में दोनों टीमें टकराई थीं। तब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में सोमवार को हार्दिक पांड्या के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका भी होगा।
जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया था। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 53 गेंदों पर 78 रन जड़ दिए थे। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा और रोहित शर्मा ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली थी। टीम के लिए हार्दिक पांड्या की फॉर्म चिंता का विषय है। वह अब तक बल्ले और गेंद दोनों से फेल रहे हैं। राजस्थान की ओर से जोश बटलर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके हैं। पिछले मैच में वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे थे। इसके अलावा रियान पराग में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल की खराब फॉर्म ने RR की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, नमन धीर।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश बटलर, कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नंद्रे बर्गर।
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: मैच से पहले रिंकू सिंह ने तोड़ दिया विराट का बल्ला, किंग कोहली ने लगा दी क्लास, Watch Video
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन, विश्व कप के लिए 6 विकेटकीपर्स ने ठोका दावा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
14 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
32 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines