Sanju Samson Confused Losing Toss RR vs GT: आईपीएल में कई बार दिलचस्प नजारे देखने को मिल जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में देखने को मिला। आरआर कप्तान संजू सैमसन जब बारिश के बाद टॉस के लिए आए तो उन्हें रेफरी की बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
काफी देर तक सिक्के को निहारते रहे संजू सैमसन
जैसे ही संजू सैमसन ने टॉस उछाला तो जीटी कप्तान शुभमन गिल ने हेड्स बोला। जब सिक्का नीचे गिरा तो ये गिल के पक्ष में गया। इसके बाद संजू और शुभमन ने टॉस रिप्रजेंटेटिव के सामने इसे कंफर्म किया। फिर शुभमन गिल को संजू ने टॉस जीतने की बधाई दी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो देखने लायक बन गया। संजू सैमसन नीचे झुके। उन्होंने सिक्का उठाया और इसे काफी देर तक निहारते हुए चले गए। मानो उन्हें यकीन न हो कि वे आज टॉस कैसे हार गए।
जीटी ने किए बदलाव
इसके बाद शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जयपुर की इस पिच पर यदि बारिश की स्थिति रहती है तो आप चेज करना चाहते हैं। पहले बल्लेबाजी करने की बजाय लक्ष्य का पीछा करना हमेशा बेहतर होता है। जीटी ने केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड को जगह दी। जबकि प्लेइंग इलेवन में अभिनव मनोहर को भी शामिल किया गया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, आर अश्विन, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: नीतीश कुमार रेड्डी से गले लगकर खूब रोए पिता, आंसुओं के सैलाब के बाद कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
7 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
7 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
7 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines