RR vs DC Playing 11: IPL 2024 के 9वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई। टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की वापसी हुई है। वहीं DC के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रियान पराग को 4 नंबर पर ही भेज सकती है। पिछले मैच में उन्होंने ऊपरी क्रम में आकर शानदार बल्लेबाजी (29 गेंद, 43 रन) की थी। इससे पहले वह RR के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते रहे हैं।
दिल्ली को पहली जीत की तलाश
टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच खेला है। दिल्ली को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को 4 विकेट से हराया था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर विजयी आगाज किया था। RR ने LSG को 20 रन से मात दी थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, आवेश खान , ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कोहली के पैर छूना फैन को पड़ा भारी, सुरक्षाकर्मियों ने बेरहमी से पीटा; दिल दहला देगा वीडियो
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: MS Dhoni का यह गुरुमंत्र आया समीर रिजवी के काम, राशिद खान को ही लपेट दिया
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
41 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines