Live Updates
19:02 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अब दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी.

19:07 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई को मौका मिला है. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में मिचेल स्टार्क की एंट्री हुई है. स्टार्क के अलावा पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, जबकि साहिल पारख और डेविड मिलर को बाहर कर दिया गया है.

19:07 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.

19:09 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

18:55 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे शुरू होगा.

18:49 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां की पिच काली मिट्टी की बनी हुई है, जिसपर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य चेज किया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.

18:42 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: लुंगी एनगिडी नहीं खेलेंगे आज का मैच

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. सिर पर लगी चोट के बाद एनगिडी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन कनकशन प्रोटोकॉल के कारण वह यह मैच नहीं खेल पाएंगे.

18:23 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे.

18:22 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी.

18:18 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: आज मिचेल स्टार्क का सामना करेंगे वैभव सूर्यवंशी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि मिचेल स्टार्क अब उपलब्ध होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चोट से उबरने के बाद उन्हें खेलने की मंजूरी मिल गई है. इस मुकाबले में पहली बार स्टार्क का सामना वैभव सूर्यवंशी से होने जा रहा है. 15 साल के वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के मन में भी खौफ पैदा कर दिया है

18:09 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: 7वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 8 मैच में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. पिछले मैच में दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी होगा.

18:06 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक खेले 9 मैचों में 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. पिछले मैच में राजस्थान ने पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हराया था.

18:05 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ने 15-15 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की पूरी उम्मीद है.

18:02 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

18:01 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला.

17:59 (IST) 01 May 2026
RR vs DC Live Score: आज राजस्थान और दिल्ली में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज (1 मई) राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है और ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

IPL 2026, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज यानी शुक्रवार, 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. एक तरफ राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.

दूसरी तरफ, दिल्ली के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. टीम ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है. ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी होगा, क्योंकि यहां से एक भी हार उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. हालांकि, दिल्ली के लिए राजस्थान को हराना आसान नहीं होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 43वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

RR vs Delhi Capitals IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां की पिच काली मिट्टी की बनी हुई है, जिसपर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य चेज किया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो मैच के दिन जयपुर का मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की आशंका लगभग न के बराबर है. हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं. शाम 6 से 7 बजे के बीच तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

---विज्ञापन---

Rajasthan Royals vs DC IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे.

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी.

RR vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यह मुकाबला बराबरी कर रहा है. आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमें 30 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं और दोनों ने 15-15 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने की पूरी उम्मीद है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…