---विज्ञापन---

खेल angle-right

गले लगाया, सिर चूमा, बेटे रोहित से मिलने डॉक्टर की Appointment छोड़कर पहुंची मां

Rohit Shrama Mother Purnima Sharma: टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को बारबाडोस से भारत वापस लौटी। जिसके बाद टीम इंडिया ने मुंबई में विक्ट्री परेड की। इस दौरान रोहित शर्मा की मां डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छोड़कर रोहित से मिलने पहुंची।

---खबर नीचे जारी है---

Rohit Shrama Mother Purnima Sharma: टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने मुंबई में जोरदार जश्न मनाया गया। विक्ट्री परेड के साथ वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी फैंस के साथ जमकर झूमे। विजेता कप्तान रोहित शर्मा को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा था। वहीं रोहित शर्मा का मां भी अपने बेटे की इस बड़ी खुशी में शरीक हुई थी। खास बात ये रही कि रोहित मां डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छोड़कर रोहित से मिलने पहुंची थी।

भावुक कर देगा प्यारा वीडियो

वानखेड़े स्टेडियम में जब टीम इंडिया विक्ट्री परेड कर रही थी तब स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की नजरे रोहित शर्मा पर टिकी थी, लेकिन रोहित शर्मा का ध्यान कहीं और ही था। क्योंकि प्रेसिडेंट बॉक्स में रोहित का इंतजार उनके माता-पिता कर रहे थे। जब विक्ट्री परेड के बाद रोहित अपने माता-पिता से मिलने पहुंचे तो उनकी मां पूर्णिमा ने रोहित को गले लगाया और उनके सिर को चूमा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह 

विक्ट्री परेड के बाद रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि विश्व कप से पहले रोहित ने कहा था कि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेगा। इस दौरान मैंने बस उसको यही कहा था कि जीतने की कोशिश करना। आज मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं और मुझे हर हालत में यहां आना था। मैंने नहीं सोचा था कि मैं ये दिन देख पाऊंगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार टीम बनी चैंपियन

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार गई थी, तबसे फैंस और रोहित का यहीं सपना था कि अब टी20 विश्व कप जीतना है और रोहित ने ये करके भी दिखाया। अब फैंस और रोहित की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हर कोई टीम इंडिया की इस जीत को सेलिब्रेट कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ जैसी स्थिति, कई लोग हुए घायल, 10 अस्पताल में भर्ती

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- वानखेड़े स्टेडियम में क्या हार्दिक के साथ हुई बदतमीजी? ‘वंदे मातरम’ गाने के दौरान फेंकी गई ये चीज

First published on: Jul 05, 2024 09:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola