भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने विवादित बयान दिया था। शमा ने हिटमैन को मोटा कहा और उनकी कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए। मोहम्मद के विवादित बयान के बाद से ही इस मुद्दे पर कई दिग्गजो को भी बयान आ चुका है। अब इस मामले में युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह की भी एंट्री हो गई है। योगराज ने शमा को देश छोड़ने की हिदायत दे दी है।
Rohit Sharma का अपमान होने पर बोले योगराज सिंह
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा पर शमा मोहम्मद की टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए योगराज सिंह ने कहा कि अगर वो देश के प्रधानमंत्री होते तो वो शमा को माफी मांगने के लिए बोलते। अगर शमा इस मुद्दे पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें देश से बाहर से बाहर कर देते। योगराज सिंह ने कहा दो खिलाड़ी पिछले 15-16 सालों से टीम इंडिया के लिए खेल रहे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बारे में ऐसा बोलना बहुत गलत है। योगराज सिंह के अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने भी रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए शमा मोहम्मद की आलोचना की है।
बीसीसीआई ने भी इस मुद्दे पर शमा को दिया है जवाब
कप्तान रोहित शर्मा के बारे में इस टिप्पणी पर बीसीसीआई ने भी अपना जवाब दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस बयान की आलोचना करते हुए हिटमैन का साथ दिया था। बीसीसीआई सचिव ने कहा, ‘किसी जिम्मेदार पद पर रहने वाले व्यक्ति की तरफ से इस तरह की टिप्पणी आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’हिटमैन अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में वो सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: जीत के बाद भी रोहित शर्मा को हो रही है परेशानी! मैनेजमेंट इन 11 खिलाड़ियों को दे सकता है मौका
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
51 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
53 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines