team india

IND vs AUS: जीत के बाद भी रोहित शर्मा को हो रही है परेशानी! मैनेजमेंट इन 11 खिलाड़ियों को दे सकता है मौका

IND vs AUS: मौजूदा समय में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IND vs AUS: टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही है। लंबे समय से टीम इंडिया दुबई के पिच पर ही खेल रही है, ऐसे में वो इस मैदान को समझ कर अपनी प्लेइंग 11 का चयन करेंगे। मौजूदा समय में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

4 स्पिनरों के साथ ही उतर सकती है टीम इंडिया 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी तो प्लेइंग 11 में 4 स्पिनरों को मौका देगी। न्यूजीलैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ फेल होते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में टीम इंडिया कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली प्लेइंग 11 को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं हार्दिक पांड्या को शमी का शुरुआती ओवरों में साथ देना होगा।

विज्ञापन

भारत की सेमीफाइनल मुकाबले में संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ