Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था. इस मैच से पहले दावा किया जा रहा था कि यह रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा, लेकिन हिटमैन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबकी बोलती बंद कर दी. हालांकि, 39 वर्षीय रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ताओं की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रोहित वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा हैं या नहीं. ऐसे में अब भी उनके भविष्य पर सवालिया निशान बना हुआ है. इसी मुद्दे पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि रोहित को लेकर टीम मैनेजमेंट की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है.
रोहित शर्मा को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर खुलकर बात की. कैफ ने कहा कि टीम मैनेजमेंट कई बार यह जरूर कहता है कि रोहित को उनका नैचुरल खेल खेलने की पूरी आजादी दी गई है, लेकिन किसी ने अब तक यह साफ नहीं कहा कि वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं.
उन्होंने कहा, “हां, एक बात तो साफ हो गई है. कई बार कोचिंग स्टाफ के सदस्य कहते हैं, ‘हमने रोहित शर्मा को अपना नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी है.’ लेकिन किसी ने भी अभी तक साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि ‘रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं का हिस्सा हैं.’ यह बयान भी आना चाहिए.”
‘रोहित खुद नहीं लेंगे संन्यास का फैसला’
कैफ ने आगे कहा कि, “रोहित शर्मा का फॉर्म जाहिर है कि ऊपर-नीचे होता रहेगा. हो सकता है कि उनकी कोई सीरीज खराब जाए, लेकिन मैनेजमेंट को यह कहना चाहिए कि वे उनके साथ खड़े हैं. उन्हें आजादी देने के साथ-साथ, उन्हें यह भी साफ तौर पर कहना चाहिए कि वे उनका समर्थन करते हैं. क्योंकि ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, इसलिए काफी कन्फ्यूजन और शक है. हम बाहर बैठे हैं, इसलिए हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है. लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा ने अब तय कर लिया है कि वह खुद संन्यास नहीं लेंगे.”
उन्होंने कहा कि, ”दो बार रोहित ने खुद से फैसला कर चुके हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को बाहर किया और भारत आकर उन्होंने संन्यास भी लिया. वह फैसले उन्होंने खुद लिए थे. लेकिन अब इस समय मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने कह दिया है, आप मुझे बाहर करो, मेरे लिए यह मुश्किल होगा.”
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ खिलाड़ी! गिल-गंभीर देंगे सुनहरा मौका?
लॉर्ड्स मैच बना बड़ा टर्निंग पॉइंट
कैफ ने आगे कहा, “लॉर्ड्स वाला मैच उनका आखिरी वनडे हो सकता है, इस रिपोर्ट को भी एक संभावना के तौर पर पेश किया गया था. उस पर एक सवालिया निशान लगा था. लेकिन BCCI ने लॉर्ड्स मैच से पहले बयान देकर बहुत अच्छा काम किया. उस दखल ने एक टर्निंग पॉइंट का काम किया.”
उन्होंने आगे कहा, “हो सकता है कि अंदरूनी तौर पर अभी भी कन्फ़्यूजन हो. शायद सेलेक्टर्स के बीच भी कि उन्हें टीम में बनाए रखा जाए या नहीं? लेकिन कोई फाइनल फैसला सामने नहीं आया है.” बता दें कि, रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 138 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे. यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक रहा.
ये भी पढ़ें- 49 साल बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज ने किया बड़ा कारनामा, बाबर आजम भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines