Rohit Sharma Wearing Non-Committal T-shirt: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस पर अब भी संशय बना हुआ है. इसी बीच रोहित टीवी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. हिटमैन जल्द ही सोनी चैनल पर एक शो होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी शो के शूटिंग के दौरान रोहित ‘Non-Committal?’ लिखा टी-शर्ट पहने नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि रोहित ने बिना नाम लिए भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है, क्योंकि अगरकर ने अपने एक बयान में उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए ‘नॉन कमिटल’ खिलाड़ी बताया था. अगरकर ने रोहित के साथ विराट कोहली का भी नाम लिया था.
रोहित शर्मा ने पहनी ‘Non-Committal’ लिखी टी-शर्ट
19 सितंबर से सोनी चैनल पर रोहित शर्मा का नया शो ‘फैमली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शुरू होने जा रहा है. रोहित इस शो को लेकर काफी चर्चा में और वह काफी समय से शूटिंग भी कर रहे हैं. हाल ही में Sony LIV ने हिटमैन के शो का एक नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें खुद रोहित ‘Non-Committal?’ की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में हिटमैन अपने शो के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सबकी नजरें उनकी टी-शर्ट पर लिखी Non-Committal? पर गई. जिसे देखकर फैंस के मन में कई तहर के सवाल उठने लगे. कई लोगों इसे अजित अगरकर के रोहित को नॉन कमिटल खिलाड़ी बताने वाले बयान से जोड़ कर देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती, खिलाड़ियों को समझा ‘घुसपैठिया’, होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने लगाए वापस भेजने के नारे
अजित अगरकर ने रोहित को बताया था ‘नॉन कमिटल’ खिलाड़ी
दरअसल, पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया था और शुभमन गिल को कप्तान बनाया था. इसी दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अगरकर से वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, “रोहित और विराट दोनों 2027 वर्ल्ड कप के लिए नॉन-कमिटेड हैं.”
हालांकि, रोहित-विराट दोनों कई बार कह चुके हैं कि वे 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. ऐसे में अगरकर के इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था. अब रोहित ‘Non-Committal?’ टी-शर्ट के सामने आने के एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है.
वेस्टइंडीज सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं रोहित
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिय की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया जमकर तैयारियां कर रही हैं. भारतीय टीम अपना अगला वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी खेलते नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं हैं’, पाकिस्तानी खिलाड़ी का अपनी टीम पर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines