Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया ने अपने अगले सबसे बड़े लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बड़े टूर्नामेंट में रोहित-विराट के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर मोहम्मद कैफ रोहित और विराट के समर्थन में सामने आए हैं.
कैफ ने इन दोनों भारतीय दिग्गजों की तुलना अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से की है, जो लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर हैं. उनका कहना है कि जिस तरह मेसी अपने अनुभव से फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं, उसी तरह रोहित और विराट का अनुभव भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
मेसी की तरह रोहित-विराट भारत के लिए हैं जरूरी
क्रिकबज के एक शो पर बातचीत के दौरान मोहम्मद कैफ ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का उदाहरण देकर बताया कि क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप में भारत के लिए जरूरी हैं? कैफ ने कहा, ” 2027 वर्ल्ड कप में एक्सपीरियंस बहुत काम आएगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात क्यों कर रहे हैं, क्योंकि यह आसान वर्ल्ड कप नहीं होगा. कंडीशन अलग होंगी, बाउंसी पिचें होंगी और भारत को वहां इन दोनों प्लेयर्स की जरूरत होगी.”
उन्होंने आगे मेसी से रोहित-विराट की तुलना करते हुए कहा, “मेसी 39 साल के हैं और उनकी टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है. अगर आपने उनका सेमीफाइनल मैच देखा होगा तो समझ आएगा कि उन्होंने सिर्फ गोल करने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि अपनी समझदारी से साथियों के लिए मौके बनाए. उन्होंने गोल नहीं मारा, लेकिन जो दो गोल हुए हैं उनकी बदौलत हुए हैं. वो सपोर्ट रोल में थे. उन्होंने पास किया और गोल किसी और ने किया. मैच के दौरान विपक्षी टीम के 3-4 खिलाड़ी सिर्फ मेसी को रोकने में लगे रहते हैं. ऐसे में मेसी अपनी समझ का इस्तेमाल करते हुए गेंद पास करते हैं और उनके साथी गोल कर देते हैं. यही अनुभव किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकत होता है.”
ये भी पढ़ें- ENG vs IND: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? लंदन पहुंचने के बाद उठाया बड़ा कदम
शुभमन गिल को काम आएगा रोहित-विराट का अनुभव
कैफ का मानना है कि अनुभव किसी भी खेल में बड़ी भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की तेज और उछालभरी परिस्थितियों में रोहित और विराट का अनुभव युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा.
उन्होंने कहा, “चाहे फुटबॉल हो या क्रिकेट, अनुभवी हमेशा बड़ी भूमिका निभाता हैं. रोहित और विराट व्हाइट-बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शामिल हैं और दोनों भारत के लिए लगातार मैच जिताऊ पारियां खेलते आए हैं. विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 वर्ल्ड कप में इन दोनों की 100 प्रतिशत जरूरत पड़ेगी. साउथ अफ्रीका की तेज और बाउंसी कंडिशन में इन दोनों का टीम में रहना कप्तान शुभमन गिल के लिए बहुता काम आएगा.”
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना है नामुमकिन! संन्यास के बाद भी रहेंगे अमर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
24 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
40 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines