रोहित शर्मा के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना है नामुमकिन! संन्यास के बाद भी रहेंगे अमर

Rohit Sharma 5 Unbreakable Records: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने करियर में 5 ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें टूटना लगभग नामुमकिन लगता है. रोहित के इन ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के आसपास भी कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं है और यह उपलब्धियां उनके संन्यास के बाद भी अमर रहेंगे.

Rohit Sharma (PIC Credit -AI)
1 / 6
Rohit Sharma (PIC Credit -AI)

Rohit Sharma 5 Unbreakable Records: भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई को होने वाला लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशल मुकाबला हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. अब रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास लेंगे या नहीं, यह मैच के बाद पता चलेगा. इससे पहले आइए जानते हैं रोहित के वो 5 रिकॉर्ड जो उनके रिटायरमेंट के बाद भी अमर रहेंगे. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

1. वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी

1. वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी2 / 6

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए वनडे मैच में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी वनडे क्रिकेट इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. करीब 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच सका और आने वाले वर्षों में भी इस रिकर्ड का टूट पाना लगभग असंभव है. रोहित के बाद वनडे में सबसे बड़ी पारी न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (237*) के नाम दर्ज है. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

2. वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक

2. वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक3 / 6

वनडे क्रिकेट में एक समय दोहरा शतक लगाना असंभव माना जाता था, लेकिन भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर सबको चौंका दिया था. वहीं, रोहित शर्मा ने वनडे में तीन दोहरा शतक लगाकर नया अध्याय लिख दिया है. रोहित ने वनडे में तीन बार 200 का आंकड़ा पार किया और 209, 264 और 208* रनों की पारियां खेली. रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. उनके अलावा, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज वनडे में तीन दोहरे शतक तो दूर, 2 दोहरे शतक भी नहीं लगा पाया है. (PIC Credit- AI)

3. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

3. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के4 / 6

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. रोहिन ने वनडे में कुल 364 छक्के जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं. उनके बाद इस लिस्ट में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, जबकि एक्टिव प्लेयर्स में जोस बटलर 185 छक्कों के साथ 12वें और विराट कोहली 168 छक्कों के साथ 13वें स्थान पर काबिज हैं. ऐसे में लंबे समय तक रोहित के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का टूटना लगभग नामुमकिन है. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के5 / 6

रोहित शर्मा न सिर्फ वनडे, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सिक्सर किंग है. हिटमैन अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 657 छक्के जड़ चुके हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (553) और तीसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476) पहले ही संन्यास ले चुके हैं. वहीं, एक्टिव खिलाड़ियों में जोस बटलर 404 छक्कों के साथ काफी पीछे हैं. ऐसे में रोहित के इस रिकॉर्ड तक पहुंचना भी किसी बल्लेबाज के लिए असंभव नजर आता है. (PIC Credit- AI)

5. एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

5. एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक6 / 6

रोहित शर्मा के नाम एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का अद्धभूत रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की धरती पर 5 शानदार शतक जड़े थे, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं. वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है और आने वाले समय में भी इस रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल दिखाई देता है. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन