Rohit Sharma Dinesh Karthik T20 World Cup: यूं तो आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के बाद संन्यास के संकेत दे दिए हैं, लेकिन उनका मूड बदल भी सकता है। जी हां, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद तो इसके चांसेज और बढ़ गए हैं। दिनेश कार्तिक ने 38 की उम्र में लाजवाब पारी खेल क्रिकेट फैंस को मुरीद बना लिया है। हर ओर उनकी 23 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी की चर्चा हो रही है। यहां तक कहा जाने लगा है कि उन्हें इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से विदाई दी जानी चाहिए। अब रोहित शर्मा भी उनकी दावेदारी पर मुहर लगाते नजर आ रहे हैं।
”इसके दिमाग में चल रहा है वर्ल्ड कप”
दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कार्तिक ने 23 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 230 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 53 रन जड़े। इस बीच जब वे स्टाइलिश शॉट खेलने लगे तो रोहित शर्मा उनके पास आए और ताली बजाकर कहने लगे- ”वर्ल्ड कप के सिलेक्शन के लिए पुश करना है इसको, शाबाश…दिमाग में चल रहा है, दिमाग में चल रहा है इसके- वर्ल्ड कप…।”
फैंस ने उठाई मौका दिए जाने की मांग
कुछ देर तक ये बात कहने के बाद रोहित फील्डिंग करने लगे। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वे दिनेश कार्तिक के पास खड़े होकर मजाक करते हुए भी नजर आए। हालांकि रोहित ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन फैंस का कहना है कि यदि कार्तिक इसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हैं तो उन्हें टीम में मौका दिया जाना चाहिए।
डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन
कार्तिक की बात करें तो वे एक बेहतरीन फिनिशर हैं। डेथ ओवर्स में उनकी स्ट्राइक रेट 189 से ज्यादा की हो जाती है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कार्तिक को उनके करियर का एक आखिरी मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: अरे! दिनेश कार्तिक ने बॉल को बना दिया खिलौना, वानखेड़े में खेला ‘गली क्रिकेट’, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: RCB की लगातार हार के बीच दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा ऐलान, कहा- ‘यह मेरा लास्ट IPL है’
ये भी पढ़ें: Video: रजत पाटीदार ने हार्दिक पांड्या की गेंद को बनाया ‘रॉकेट’, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
23 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
34 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines