Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड भी सामने आ चुका है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।
रोहित का फैंस से वादा
मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर मुंबई क्रिकेट संघ ने एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अजिंक्य रहाणे से लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा कि “हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, आईसीसी प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक महान क्षण है, हम जानते हैं कि 140 करोड़ लोग हमारे पीछे होंगे – हम चैंपियंस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।”
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy में भारत के लिए सबसे लंबी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में नहीं हैं विराट कोहली
दरअसल टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों ने फैंस की मौजूदगी में जमकर जश्न मनाया था। अब रोहित शर्मा ने फैंस से वादा किया है कि वे शानदार प्रदर्शन करके ट्रॉफी को एक बार फिर से वानखेड़े स्टेडियम में लेकर आएंगे।
दुबई में होगे टीम इंडिया के मुकाबले
दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, ऐसे में टीम इंडिया हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। टीम इंडिया ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब साल 2013 में जीता था, वहीं साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कोलकाता में ऐसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, इतने साल पहले हारा था मैच
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
29 mins agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
45 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
1 hr agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 hr agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
2 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
3 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines