IND vs ENG: कोलकाता में ऐसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, इतने साल पहले हारा था मैच

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से कोलकाता में होगा.

ind vs - 2025-01-19T211322.099

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से कोलकाता में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दोनों टीम का ऐलान पहले ही हो गया था। भारत और इंग्लैंड दोनों की टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं। आइये जानते हैं कि कोलकाता के ग्राउंड पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा है?

विज्ञापन

जानें कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

कोलकाता के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां पर कुल 7 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने 6 में जीत हासिल की है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। भारत यहां पर पिछला टी20 मैच साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हारा था। इस दौरान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ये कोलकाता के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ एकमात्र T20 मैच भी था। इसके बाद से टीम इंडिया ने यहां पर लगातार 6 मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें से 13 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं, इंग्लैंड ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह से टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल में हुआ था, जिसमें भारत ने 68 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने तीन विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

विज्ञापन

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ