IND vs AUS: 'इनका मुंह बंद कराना है...', रोहित शर्मा ने किसके लिए बोली ये बात; देखें VIDEO

India vs Australia 5th Test: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा को मैदान पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सवालों के जवाब भी दिए। रोहित ने अपने संन्यास को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

विज्ञापन

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं, खराब फॉर्म के चलते रोहित ने खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या रोहित अब इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं? वहीं आज मैच के दौरान हिटमैन ने सभी सवालों के जवाब दिए और बता दिया कि वे कोई संन्यास नहीं ले रहे हैं।

‘ऑस्ट्रेलिया क्राउड का मुंह बंद कराना’

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा को मैदान पर देखा गया, हालांकि वे खेलने मैदान पर नहीं आए थे। जब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर ऑलआउट हो गई थी तब ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा को इरफान पठान और जतिन सप्रू से बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि “इनके (ऑस्ट्रेलिया) क्राउड का मुंह बंद कराना है हम लोगों को आकर, कौनसी टीम यहां आकर दो बार सीरीज जीती है ये बताओ? हम सीरीज जीत तो नहीं सकते लेकिन ड्रॉ जरूर करा सकते हैं। उनको भी जीतने नहीं देना है।”

विज्ञापन

आगे रोहित ने कहा कि “हम जानते हैं कि बहुत से लोग हमें आंकेंगे लेकिन मैं खुद पर कभी संदेह नहीं करूंगा। मैं अपनी ताकत जानता हूं और कड़ी मेहनत करूंगा और आप कभी नहीं जानते कि 6 या 4 महीने में क्या होगा।”

विज्ञापन

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी

सिडनी टेस्ट के दूसरे भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन महज 181 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ