IND vs AUS: 'ओए कोंस्टस, अब शॉट नहीं..', यशस्वी ने ऐसे लिए कंगारू बल्लेबाज के मजे; देखें VIDEO

India vs Australia 5th Test: सिडनी टेस्ट के दूसरे यशस्वी जायसवाल को सैम कोंस्टास के मजे लेते हुए देखा गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

yashasvi jaiswal sam konstas

yashasvi jaiswal sam konstas

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया कमाल की स्तिथि में दिखाई दे रही है। भले ही टीम इंडिया पहली पारी में 185 पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया।

विज्ञापन

इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच काफी बातचीत होती हुई दिखाई दे रही है, पहले दिन जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच नोकझोंक देखने को मिली थी। वहीं सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल फील्डिंग के दौरान कोंस्टास के मजे लेते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

बीच मैदान जायसवाल ने लिए कोंस्टास के मजे

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जब सैम कोंस्टास बल्लेबाजी कर रहे थे, तब जायसवाल ने उनके मजे लिए। जायसवाल को कहते हुए सुना गया “ओए कोन्स्टस क्या हो गया अब शॉट दिखाई नहीं दे रहा क्या?” जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कमेंट्री के दौरान जायसवाल की ये बात सुनकर इरफान पठान और जतिन सप्रू को भी काफी हंसते हुए देखा गया।

विज्ञापन

181 पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन महज 181 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी। ये उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी था। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट हासिल किए, वहीं जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ