IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. हालांकि, इस मैच के समय में बदलाव किया गया है. यहां जानिए मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

India vs England (Image generated by AI)
1 / 8
India vs England (Image generated by AI)

India vs England 3rd ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. ऐसे में अब तीसरा और आखिरी वनडे निर्णायक हो गया है, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.  

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला?

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला?2 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. इस मैच में टीम इंडिया वनडे सीरीज जीतकर इंग्लैंड दौरा समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे?

कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे?3 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे टॉस होगा. पहला वनडे भी इसी समय खेला गया था, जबकि दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था, जो देर रात तक चला था. हालांकि, तीसरा मैच के रात करीब 10:30 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. (PIC Credit- AI)

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें4 / 8

इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.रोहित और विराट पिछले दो मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में इस अहम मुकाबले में फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, रोहित के वनडे भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?5 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

फ्री में कहां देखें मुकाबला?

फ्री में कहां देखें मुकाबला?6 / 8

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मुकाबले को मुफ्त में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास DD फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए और आप घर बैठे बिना एक पैसा खर्च किए लाइव मैच लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड8 / 8

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन