Rohit Sharma Reaction Press Conference IND vs ENG Ranchi Test: भारतीय टीम ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। भारतीय टीम 2012 के बाद से घरेलू सरजमीं पर लगातार टेस्ट सीरीज में अजेय है। वहीं यह टीम इंडिया की लगातार घरेलू सरजमीं पर 17वीं टेस्ट सीरीज जीत है। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं और सिर्फ आईपीएल के मोड में रहते हैं। फिलहाल ऐसे खिलाड़ी दो ही हैं हार्दिक पांड्या जो साफतौर पर टेस्ट क्रिकेट खेलने से मना कर चुके हैं तो दूसरे उनके नए शीष्य बनते दिख रहे ईशान किशन जिन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर नाम वापस ले लिया था।
क्या बोले रोहित शर्मा?
यानी रोहित शर्मा ने अपने बयान से इशारों-इशारों में ही हार्दिक और ईशान को सुनाया है। रोहित का बयान क्या था अब आपको वो बताते हैं। रोहित शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए मैच के बाद कहा कि, टेस्ट क्रिकेट सबसे मुश्किल फॉर्मेट है। इसको खेलने के लिए आपके अंदर भूख होनी चाहिए। आसानी से पता चल जाता है कि किसमें भूख है और कौन नहीं खेलना चाहता। टेस्ट क्रिकेट में बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। यानी साफतौर पर रोहित शर्मा ने उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जो इस फॉर्मेट से दूरी बनाते हैं।
ईशान किशन चले हार्दिक पांड्या की राह पर!
रोहित का यह बयान साफतौर पर हार्दिक पांड्या के लिए था जो 2018 के बाद से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। वहीं हाल ही में अपने नए मुंबई इंडियंस के कप्तान के साथ दोस्ती निभाते दिख रहे ईशान किशन भी हार्दिक की राह पर निकल चुके हैं। हार्दिक जिस तरह रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलते उसी तरह ईशान भी ऐसा कर रहे हैं। ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने मानसिक थकान का हवाला दिया था। फिर इंग्लैंड सीरीज में भी वह नहीं खेले। उसके बाद लगातार टीम मैनेजमेंट के रणजी खेलने के आदेश को भी उन्होंने ठुकराया। लेकिन हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी करते और जिम सेशनल में अक्सर ईशान किशन नजर आए।
यंगिस्तान ने अंग्रेजों को चटाई धूल
आपको बता दें कि बिना विराट कोहली, मोहम्मद शमी, केएल राहुल के टीम इंडिया ने कमाल किया। भारत के युवा खिलाड़ियों ने अंग्रेजों को धूल चटा दी। भारत को सीरीज के पहले मैच में हार मिली। लेकिन उसके बाद लगातार तीन मैच भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जितवाए। इतना ही नहीं इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में भी 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रेंडन मैकुल्लम की कोचिंग में यह पहली सीरीज हार है। जबकि टीम इंडिया ने बिना अनुभवी खिलाड़ियों के कमाल का प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों ने टीम की नैया को पार लगाया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली का पहला बयान, टीम इंडिया की जीत पर कही ये बात
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: WTC फाइनल में टीम इंडिया की होगी हैट्रिक! इंग्लैंड को हराकर बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
8 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines