Rohit Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। हिटमैन ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन वह 12 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। रोहित के बल्ले से दो चौके और एक सिक्स निकला। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के लिए आईपीएल 2025 अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। 5 मैचों में रोहित 11 की मामूली औसत से सिर्फ 56 रन निकले हैं। हालांकि, रोहित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ 18 रन बनाकर ही इतिहास रच गए। हिटमैन ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। रोहित खास मामले में नंबर वन पर पहुंच गए हैं।
कोहली से आगे निकले रोहित
रोहित शर्मा ने 18 रनों की पारी में दो चौके और एक सिक्स लगाया। दिल्ली में एक सिक्स लगाते ही रोहित अब इंडियन प्रीमियर लीग में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में हिटमैन 257 पारियों में अब तक 283 छक्के जमा चुके हैं। वहीं, विराट के बल्ले से इस लीग में 282 सिक्स निकले हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने इस टूर्नामेंट में 357 छक्के लगाए हैं। गेल के बाद लिस्ट में अब रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली तीसरे और एमएस धोनी 259 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
रनों के लिए तरस रहे रोहित
आईपीएल 2025 रोहित शर्मा के लिए बल्ले से काफी निराशाजनक रहा है। 5 मैचों में हिटमैन कुल मिलाकर सिर्फ 56 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 18 रन रहा है। रोहित शुरुआत तो अच्छे अंदाज में करते हैं, लेकिन हर बार वह बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिहाज से रोहित का फॉर्म में आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। 6 मैचों में अभी तक मुंबई सिर्फ 2 मुकाबले में ही जीत का स्वाद चख सकी है।
संबंधित खबरें
T20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
23 mins agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines