IPL 2025: एक ही पारी से रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

Rohit Sharma: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रनों की पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इसी के साथ रिकॉर्ड बना दिया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma Player Of The Match: इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन कई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे होते हैं जो बार-बार अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाते हैं और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम करते हैं। लीग में शुक्रवार को दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रनों की जोरदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें इस पारी के लिए मैच का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इसके साथ ही एक लिस्ट में जगह बना ली है।

विज्ञापन

रोहित ने बनाई खास लिस्ट में जगह

यह रोहित का आईपीएल करियर का 21 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड था। वह अब आईपीएल में सबसे ज्यादा यह अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। यह संख्या आगे भी बढ़ सकती है, क्योंकि वह अभी भी एक्टिव खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 25 बार यह अपने नाम किया है। डिविलियर्स ने आईपीएल में कई मौकों पर अकेले दम पर मैच का रुख पलट और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 25 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतकर यह साबित कर दिया कि वह टी-20 फॉर्मेट के बेताज बादशाह हैं।

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर हैं ‘यूनिवर्स बॉस’

इस लिस्ट में 22 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं। ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर गेल की आईपीएल में तूफानी पारियों को कोई नहीं भूल सकता, जिसमें 175 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है, जो आज भी इस लीग की सबसे बड़ी पारी है। गेल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि दुनिया की हर टी-20 लीग के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे। आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने कई बार मैच विनिंग इनिंग्स खेलीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ