Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
ICC WTC FINAL 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है। इस हाई-प्रोफाइल मैच से पहले आईसीसी ने क्रिकेट के कुछ नए नियम बनाए हैं। आईसीसी ने जो नए नियम बनाए हैं, वह टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में लागू होने जा रहे हैं, जिसमें वनडे में दोबारा से एक गेंद के इस्तेमाल की वापसी शामिल है।
‘क्रिकबज’ के अनुसार, नए नियम नए डब्ल्यूटीसी सायकल के पहले टेस्ट से शुरू होंगे, जो 17 जून को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में शुरू होगा। एक बड़े बदलाव में सख्त कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम शामिल हैं। टीमों को अब हर मैच से पहले पांच सब्सिट्यूट खिलाड़ियों का नाम बताना होगा।
One single ball is back in ODIs from over 35 to 50 https://t.co/eOZ9YZ9wTN
— Starlord Vol.2 (@NotTheStarlord) May 30, 2025
इन खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाएं निभानी होंगी, जिनमें एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर शामिल है। यदि इनमें से किसी एक सब्सिट्यूट खिलाड़ी को भी चोट लग जाती है, तो मैच रेफरी वर्तमान समान-से-समान पॉलिसी का उपयोग करते हुए विशेष मामलों में किसी अन्य सब्सिट्यूट खिलाड़ी को मैच में खेलने की परमिशन दे सकता है।
नए नियमों को लेकर आईसीसी ने कहा, ‘1 से 34 ओवर के लिए दो नई गेंदें होंगी। 34 ओवर पूरे होने के बाद और 35 ओवर की शुरुआत से पहले फील्डिंग टीम 35 से 50 ओवर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो गेंदों में से एक का चयन करेगी। चुनी गई गेंद का इस्तेमाल मैच के बाकी बचे समय में दोनों छोर पर किया जाएगा। यह तब तक किया जाएगा, जब तक इसे बदलने की जरूरत न हो। इसके साथ ही अगर मैच की पहली पारी शुरू होने से पहले उसे 25 ओवर या उससे कम का कर दिया जाता है, तो हर टीम को अपनी पारी के लिए सिर्फ एक नई गेंद दी जाएगी।’
यह भी पढ़ें: GT vs MI: बुमराह की कोच जयवर्धने से लड़ाई? वायरल तस्वीरों ने सनसनी मचाई
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।