Rohit Sharma Nita Ambani: IPL 2024 के 67वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। जवाब में MI 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी थी। मुंबई इंडियंस की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी की थी।
नीता अंबानी ने रोहित से की चर्चा
विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित ने 178.95 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। मैच के बाद MI ने सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि MI की ओनर नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को पदक देकर सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें रोहित मैच के बाद नीता अंबानी से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित MI के लिए अगले सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
एक एक्स यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नीता अंबानी और रोहित शर्मा के बीच क्या चर्चा हो रही है?” एक अन्य यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रोहित शर्मा और नीता अंबानी के बीच गंभीर बातचीत चल रही है। कोई अनुमान?” IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या को टीम का नेतृत्व सौंपा गया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। टीम ने 14 मैच खेले और उन्हें 4 में ही जीत मिली।
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: बारिश ने नहीं बिगाड़ा खेल तो इतिहास रच देंगे विराट कोहली, निशाने पर ये बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: हारकर भी प्लेऑफ में सीएसके, जीतकर भी बाहर आरसीबी, देखें ये अनोखा समीकरण
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines