MI vs LSG: क्या अगले सीजन भी मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे रोहित शर्मा? नीता अंबानी से बातचीत करते दिखे

Rohit Sharma Nita Ambani: IPL 2024 के 67वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था। मैच के बाद रोहित शर्मा MI की ओनर नीता अंबानी से बातचीत करते नजर आए।

Rohit Sharma Nita Ambani spotted in deep discussion after MI vs LSG clash IPL 2024

रोहित शर्मा और नीता अंबानी के बीच हुई गहन चर्चा। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Rohit Sharma Nita Ambani: IPL 2024 के 67वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। जवाब में MI 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी थी। मुंबई इंडियंस की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन

नीता अंबानी ने रोहित से की चर्चा

विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित ने 178.95 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। मैच के बाद MI ने सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि MI की ओनर नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को पदक देकर सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें रोहित मैच के बाद नीता अंबानी से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित MI के लिए अगले सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

एक एक्स यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नीता अंबानी और रोहित शर्मा के बीच क्या चर्चा हो रही है?” एक अन्य यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रोहित शर्मा और नीता अंबानी के बीच गंभीर बातचीत चल रही है। कोई अनुमान?” IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या को टीम का नेतृत्व सौंपा गया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। टीम ने 14 मैच खेले और उन्हें 4 में ही जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ