Rohit Sharma Profile Photo: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को चेंज किया है। रोहित ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराने के बाद जमीन पर गाड़ा था। रोहित का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ, जिसके बाद रोहित इसको अपने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पर भी लगाया है। वहीं अब रोहित की ये प्रोफाइल देखकर फैंस भड़क गए हैं। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।
क्या रोहित से हो गई चूक?
दरअसल रोहित शर्मा की इस प्रोफाइल में तिरंगा जमीन को छूता हुआ दिख रहा है। जिस पर फैंस भड़क गए हैं और तरह-तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रोहित से तिरंगे का अपमान हुआ है, जिस पर रोहित को माफी भी मांगनी चाहिए।
हालांकि रोहित को देखकर ये नहीं लगा कि वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा झंडे को जमीन या फर्श से छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून के मुताबिक ऐसा करने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या जुर्माने की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे मैच की Playing 11 में कितने बदलाव, WC चैंपियन खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल