---विज्ञापन---

दुबई से लौटे ऋषभ पंत, अब घर में बजेगी शहनाई, धोनी- रोहित और कोहली कर सकते हैं शिरकत

Rishabh Pant: ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब भारत लौटने के बाद उनके घर में शादी होने वाली है।

---विज्ञापन---

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के बाद स्वदेश आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंत के घर में शहनाई बजने वाली है। माना जा रहा है कि होने वाली शादी में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सितारे शिरकत कर सकते हैं।

ऋषभ पंत के घर होने वाली है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की मसूरी में शादी होने वाली है। इस शादी में एमएस धोनी और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। शादी समारोह मंगलवार और बुधवार को मसूरी के गुप्त स्थान पर होंगे। साक्षी पंत बिजनेसमैन अंकित चौधरी से शादी करने जा रही हैं। दोनों ने लगभग 9 साल डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई रचाई थी।

---विज्ञापन---

सगाई में शामिल हो चुके हैं धोनी

जनवरी 2024 में साक्षी और अंकित ने सगाई रचाई थी। लंदन में हुई इस सगाई में एमएस धोनी ने भी शिरकत की थी। साक्षी ने अपनी पढ़ाई लिखाई, यूके में ही पूरी की थी। वह अपने ट्रेंडिंग आउटफिट्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं।

पंत को नहीं मिला मौका

ऋषभ पंत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। पंत की जगह पर मैनेजमेंट ने राहुल पर भरोसा जताया था और उन्हें सभी 5 मैच में मौका मिला था। पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। पंत ,आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। आईपीएल 2025 के लिए पंत के पास नई चुनौतियां हैं। उन्हें एलएसजी की कप्तानी संभालनी है। इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 04:36 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola