Rohit Sharma Lamborghini: श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है। जहां भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2024 को लेकर अपनी तैयारियों में लगे हैं तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में रोहित को मुंबई की सड़कों पर लेम्बोर्गिनी दौड़ाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित की लैम्बोर्गिनी की नंबर प्लेट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
रोहित की खास नंबर प्लेट
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी लेम्बोर्गिनी चलाते हुए देखा गया। हालांकि, फैंस का ध्यान उनकी लेम्बोर्गिनी की नंबर प्लेट पर गया जिस पर ‘0264’ लिखा था। बता दें, ये नंबर रोहित के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान 264 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में रोहित की सबसे बड़ी पारी है। रोहित शर्मा की 173 गेंदों पर 264 रनों की पारी वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। अभी दुनिया का कोई भी बल्लेबाज रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है।
ये भी पढ़ें:- ‘बल्लेबाज नहीं गेंदबाज खेल को आगे..’ जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान
श्रीलंका के खिलाफ दिखा था जलवा
टी20 विश्व कप 2024 में धमाल मचाने के बाद रोहित शर्मा से इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद श्रीलंका दौरे पर रोहित की वनडे सीरीज में वापसी हुई थी। वनडे सीरीज में सीरीज में रोहित शर्मा का धमाल देखने को मिला था। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था तो वहीं रोहित ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया था। इस सीरीज में रोहित के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले थे।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखेंगे ‘हिटमैन’
भारतीय टीम अब सितंबर में बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी। सीरीज का आगाज 19 सिंतबर को होगा। जिसमें रोहित एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘उसे नियमों का पालन करना होगा..’ ईशान किशन को BCCI का कड़ा संदेश
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
16 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
50 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines