Rohit Sharma Eyeing 3 ICC Trophies next 15 Months: भारतीय टीम ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीती थी। इसके बाद से टीम इंडिया आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी से चूक जाती है। साल 2023 में टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीतने का अच्छा मौका था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था लेकिन फाइनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई और रोहित शर्मा के हाथों से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका भी चला गया। अब रोहित शर्मा के पास 15 महीनों के अंदर तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है, जिसको लेकर टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
15 महीने, 3 आईसीसी टूर्नामेंट
वनडे विश्व कप 2023 की हार को भुलाकर अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया आगे बढ़ चुकी है। टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसको टीम इंडिया पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब सीरीज का आखिरी मैच जीतकर टीम इंडिया 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
1. टी20 विश्व कप 2024
टीम इंडिया पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप 2024 खेलेगी। बता दें, टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से अमेरिका में होने जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के खिताब को जीतकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
2. चैंपियंस ट्रॉफी 2025
टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया की नजरें साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर होंगी। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है हालांकि पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी छीनी जा सकती है। क्योंकि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इससे पहले एशिया कप 2023 के दौरान भी कुछ ऐसा देखने को मिला था।
3. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बीच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर भी होंगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में टीम इंडिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बता दें, पिछली दो बार टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्रमशः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम इंडिया पुरानी गलतियों को सुधारकर खिताब पर अपना कब्जा करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आईपीएल फ्रेंचाइजी को लगा झटका, पूरे सीजन के लिए दिग्गज ने मांगा ब्रेक; नए कप्तान का भी होगा ऐलान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू की तैयारी, कैंप में पहुंचा स्टार पेसर; एमएस धोनी को लेकर कंफर्म नहीं…
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines