हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच लॉर्ड्स से सामने आया नया VIDEO, देखकर फैंस हुए हैरान!

Rohit Sharma-Gautam Gambhir: संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. रोहित टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ लॉर्ड्स की बालकनी में हंसी मजाक करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Rohit Sharma-Gautam Gambhir (PIC Credit - X)

Rohit Sharma-Gautam Gambhir Viral Video: पिछले कुछ दिनों से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. हालांकि, BCCI ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. इसी बीच फैंस के लिए लॉर्ड्स से राहत देने वाली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ हंसी मजाकर करते हुए नजर आ रहे हैं.

लॉर्ड्स में गौतम गंभीर संग बेफिक्र अंदाज में दिखे रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंची. इस दौरान रोहित शर्मा लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते और मुस्कुराते हुए नजर आए. संन्यास की खबरों के बीच रोहित का यह बेफिक्र अंदाज फैंस के लिए सुकून देने वाला माना जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक नया मोड़ ले लिया है. स्टार स्पोर्ट्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है.

BCCI ने रोहित के संन्यास की खबरों को किया खारिज

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर फोकस करना चाहता है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवाजीत सैकिया ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर सैकिया ने साफ कहा कि रोहित के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने या लॉर्ड्स वनडे के उनके आखिरी मैच होने जैसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे खेलेंगे. रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, देश के लिए खेलते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहे तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.”

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

300 वनडे क्लब से सिर्फ 13 मैच दूर

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं. रोहित अपने करियर में 300 वनडे मैच खेलने के आंकड़े से महज 13 मुकाबले दूर हैं, जिसे वो आने वाले समय में पूरा कर सकते हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से रोहित खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी रोहित अब तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं. पहले मुकाबले में वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 46 गेंदों पर 26 रनों की धीमी पारी खेली. ऐसे में फैंस को हिटमैन से तीसरे वनडे में बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola