Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। रोहित अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक भी करते हैं और फनी अंदाज में दिखते हैं। मुंबई की लोकल भाषा में बोलना फैंस को खासा पसंद आता है। सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। वीडियो देखकर आपको भी मजा आने वाला है।
रोहित शर्मा की मस्ती हुई वायरल
रोहित अपने सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती करते हैं। ऐसा कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे भी फैंस को पसंद आने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित अपने पूर्व साथी खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसके अलावा फिरकी गेंदबाज चहल के साथ भी मजाकिया अंदाज में पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में ऋषभ पंत को मारते हुए दिख रहे हैं। रोहित का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा रोहित अपने जूनियर खिलाड़ियों को बात न मानने पर डांट भी लगाते हैं। इसका भी कई वीडियो सामने आ चुका है।
27 सितंबर से दूसरा मुकाबला
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें भी दूसरे मैच पर टिकी हुई हैं। इस मैच में रोहित शर्मा से खासा उम्मीदें हैं। पहले मैच में उनका बल्ला नहीं चला था। पहली और दूसरी पारी में हिटमैन फ्लॉप हुए थे। रोहित ने 11 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा ने अब तक खेले गए 60 टेस्ट मैच में 44.60 की औसत के साथ 4148 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक के अलावा 17 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं 265 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 49.16 की औसत के साथ 10886 रन बनाते हुए 31 शतक सहित 57 अर्धशतक जड़े हैं। 159 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 5 शतक और 32 अर्धशतक के अलावा 4231 रन निकले हैं।
ये भी पढ़ें;- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
5 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
5 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
6 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
6 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
6 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
7 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines