Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बार फिर से खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अब रोहित की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने रोहित शर्मा को चेताया।
कपिल देव की रोहित को चेतावनी!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट अड्डा यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि “जब टीम टी20 विश्व कप जीतकर आई थी तो ऐसा पागलपन भरा नजारा देखने को मिला था जो मैनें कभी नहीं देखा था। जब ये खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करते हैं तो भारी आलोचना भी होती है, इसलिए मैं कहता हूं किसी की इतनी तारीफ मत करो कि बाद में वे उसको संभाल न पाए।”
ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
आगे कपिल देव ने कहा कि “रोहित एक बड़ा खिलाड़ी है और वो जल्द ही फॉर्म में लौट आएगा। जब कप्तान की ही फॉर्म खराब होती है तो पूरी टीम परेशानी में दिखती है। अब पूरा देश टीम के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है।”
रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी
रेड बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि, फॉर्म में आने के लिए रोहित ने रणजी ट्रॉफी में भी वापसी की थी लेकिन वहां भी हिटमैन फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि रोहित व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल करेंगे, लेकिन पहले वनडे मैच में रोहित महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं दूसरा वनडे मैच? यहां जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
चोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
46 mins agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
52 mins agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines