हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना से की तुलना

Rohit Sharma-Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, रोहित शर्मा ने भुवी की वापसी पर अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर की वपासी पर दिया रिएक्शन (PIC Credit - ANI/X)

Rohit Sharma on Bhuvneshwar Kumar Comeback: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. भुवी की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. भुवनेश्वर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में चुना गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और उन्हें एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं मिला. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते नजर आएंगे. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर के कमबैक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहित ने भुवी को लेकर एक खास संदेश दिया और साथ ही उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

भुवनेश्वर की वापसी पर क्या बोले रोहित शर्मा?

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की. ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो में रोहित ने भुवी की तारीफ की और उनके कमबैक की तुलना मशहूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना से की. दरअसल, शो के दौरान एक्टर चंकी पांडे ने अक्षय खन्ना का नाम लेते हुए रोहित से पूछा कि यह एक्टर आपको किस क्रिकेटर की याद दिलता है. अक्षय ने फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद शानदार सफलता देखी है, लेकिन इससे पहले वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर चल रहे बाहर थे.

इसपर रोहित ने कहा कि उनका शानदार कमैबक उन्हें भुवनेश्वर कुमार की याद दिलाता है, जिन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए खेला था. रोहित ने भुवनेश्वर की काबिलियत पर पूरा भरोसा जताया है और उम्मीद जताई है कि वह न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करेंगे. हिटमैन ने कहा, “हम न्यूजीलैंड जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम से हुए थे बाहर भुवी

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और नई गेंद से स्विंग कराने की उनकी क्षमता ने भारत को कई सफलताएं दिलाई है. भुवनेश्वर आखिरी बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसे 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के बाद भुवनेश्वर टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. हालांकि, उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और न्यूजीलैंड दौरे से ही टीम में वापसी की.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games: भारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल

विज्ञापन

IPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया. भुवी ने आईपीएल 2025 में 17 विकेट हासिल किए, जबकि 2026 के सीजन में उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए. उनके इस प्रदर्शन ने टीम इंडिया उनकी वापसी का रास्ता खोल दिया. वहीं, भुवनेश्वर भारत के लिए अब तक 88 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट हासिल कर चुके हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनके अनुभव और स्विंग गेंदबाजी पर सबकी नजरें रहेंगी. 4 साल बाद मिली इस वापसी के जरिए भुवी एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola