हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: हेड कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा! महज इतने रन दूर

Rohit Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा अपने ही कोच गौतम गंभीर के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उतरने वाले हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma can break record: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हिटमैन की अगुवाई में भाग ले रही है  Man In Blue ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 280 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा अपने ही कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उतरेंगे। वह महज इतने रन दूर हैं।

रोहित शर्मा तोड़ देंगे गंभीर का रिकॉर्ड!

चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल सका। वे दोनों ही पारी में फ्लॉप हुए थे। उन्होंने दोनों ही पारियों में 11 रन बनाए थे। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में हिटमैन अपने कोच का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उतरेंगे। दरअसल गौतम गंभीर ने अपने टेस्ट करियर में 58 मैच की 104 पारियों में 4154 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक के अलावा 22 अर्धशतक दर्ज हैं। जबकि रोहित, गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 7 रन पीछे हैं। अगर वह कानपुर टेस्ट में 7 रन बना देते हैं तो अपने कोच से रन बनाने के मामले में आगे निकल जाएंगे। भारतीय कप्तान ने 60 मैच की 103 पारियों में 4148 रन बनाए हैं।

रहाणे और मुरली विजय को भी छोड़ देंगे पीछे

कानपुर टेस्ट में रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल रहाणे और विजय ने टेस्ट में 12 शतक अपने नाम किए हैं। अगर रोहित इस मैच में शतक जड़ देते हैं तो वह रहाणे और विजय से शतक बनाने के मामले में आगे निकल जाएंगे। रोहित के नाम भी फिलहाल टेस्ट में 12 शतक दर्ज है।

विज्ञापन

बतौर कप्तान भी रोहित शर्मा के टेस्ट में भारतीय टीम के लिए शानदार आंकड़े रहे हैं। भारतीय टीम उनकी अगुवाई में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को डॉमिनेट कर चुकी है। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में पहुंचती है तो रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में दूसरी बार फाइनल खेलेंगे।

ये भी पढ़ें;- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola