IND vs WI, Rohit Sharma Creates History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. वहीं, इस मैच में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. रोहित ने बतौर ओपनर 10000 वनडे रन पूरे कर लिए और इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.
रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच की तीसरी गेंद पर ही आसानी से हासिल कर लिया. रोहित ने बतौर ओपनर 10000 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने यह कारनामा सिर्फ 202 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन को इसके लिए 214 पारियां खेलनी पड़ी थीं.
39 वर्षीय रोहित अब वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या यह कारनामा कर चुके हैं.
वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 10,000 रन
रोहित शर्मा – 202 पारियां (2026)
सचिन तेंदुलकर – 214 पारियां (2004)
क्रिस गेल – 268 पारियां (2019)
सनथ जयसूर्या – 303 (2006)
दूसरे वनडे में ठोका था धमाकेदार शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक जड़ा था. गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे. यह उनके करियर का 35वां वनडे शतक और कुल 52 इंटरनेशनल शतक था. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 35 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें – IND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
रोहित ने 2011 में पहली बार की थी ओपनिंग
साल 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका काफी समय बाद मिला था. रोहित ने पहली बार जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे में पारी की शुरुआत की थी. रोहित ने उस दौरे पर तीन मैचों में ओपनिंग की, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. इसके बाद रोहित टीम में अंदर-बाहर होते रहे. जनवरी 2013 में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक बार फिर बतौर ओपनर आजमाने का फैसला किया.
इसके बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वनडे क्रिकेट में खुद को दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में स्थापित किया. रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हैं.
ये भी पढ़ें- इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines