Rohit Sharma 47th Hundred IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अपना 47वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 47वां और टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक जड़ा। पिछली 10 पारियों के बाद रोहित का यह शतक आया। इससे पहले जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। उन्होंने भारतीय पारी को बखूबी संभाला और महज 33 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारत की पारी को संभाला। 9वें ओवर में ही भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ पारी को संभाला। भारतीय सरजमीं पर रोहित का 9वां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है।
एक पारी में बनाए 3 रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा ने अपनी एक इस पारी से तीन बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। उन्होंने 29 रन बनाते ही सचिन-विराट के खास क्लब में एंट्री की। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 2000 रन बनाने वाले 9वें भारतीय बने। उसके अलावा 66 रन बनाकर उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। अब 47वां शतक लगाकर रोहित ने जो रूट को पीछे छोड़ा और एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा अब अगर एक शतक और लगा देंगे तो वह राहुल द्रविड़ की भी बराबरी कर सकते हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर 100 और विराट कोहली 80 शतक के साथ पहले दो स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा रोहित ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 8 इंटरनेशनल शतक के मामले में श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने की बराबरी कर ली है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर- 34357 रन
- विराट कोहली- 26733 रन
- राहुल द्रविड़- 24208 रन
- रोहित शर्मा- 18610 रन (अभी तक)
- सौरव गांगुली- 18575 रन
- एमएस धोनी- 17266 रन
- वीरेंद्र सहवाग- 17253 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (एक्टिव क्रिकेटर्स)
- विराट कोहली- 80 शतक
- डेविड वॉर्नर- 49 शतक
- रोहित शर्मा- 47 शतक
- जो रूट- 46 शतक
- स्टीव स्मिथ- 44 शतक
- केन विलियम्सन- 44 शतक
इतना ही नहीं इन रिकॉर्ड के अलावा रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर अपना तीसरा शतक जड़ते हुए विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल की बराबरी की। इस लिस्ट में 4 शतक के साथ सुनील गावस्कर टॉप पर मौजूद हैं। अब देखना होगा कि क्या रोहित अपनी इस पारी को लंबे समय बाद दोहरे शतक में तब्दील कर पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘…सूरज मेरी मर्जी से नहीं निकलने वाला,’ सरफराज खान के डेब्यू करने पर पिता का पहला बयान
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 8 पारियों के बाद ठोका पचासा, सचिन-कोहली के खास क्लब में भी मिली एंट्री
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
18 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
27 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
29 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines