---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘अगर आप लंबे समय तक भारत के लिए..’ रोहित शर्मा ने इस पूर्व क्रिकेटर दी थी ये सलाह; हो गया खुलासा

Rohit Sharma Advice Pragyan Ojha: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने खुलासा किया है। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि रोहित शर्मा ने काफी समय पहले उनको एक सलाह दी थी।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Advice Pragyan Ojha: टी20 विश्व कप 2024 के बाद कप्तान रोहित शर्मा को श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। अब रोहित शर्मा बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया के लिए रोहित काफी लंबे समय से क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं। रोहित के साथ टीम इंडिया में खेलने वाले कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तक ले चुके हैं लेकिन हिटमैन अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं रोहित शर्मा के एक साथी और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने हिटमैन से उनको मिली सलाह का खुलासा किया है।

पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

रोहित शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा ने काफी लंबे समय तक एक साथ क्रिकेट खेला है। आईपीएल में भी प्रज्ञान रोहित की टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा अंडर-19 में भी ये दोनों खिलाड़ी साथ में थे, उस दौरान रोहित ने प्रज्ञान को एक सलाह दी थी, जिसका खुलासा अब प्रज्ञान ने किया है। प्रज्ञान ने कहा कि प्रज्ञान ओझा ने कहा, मुझे सबसे अच्छी सलाह रोहित शर्मा से मिली थी जब हम अंडर-19 खेल रहे थे। उन्होंने कहा था हर कोई भारत के लिए खेलना चाहता है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो आपको मैच विजेता बनना होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RCB इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

प्रज्ञान ओझा का क्रिकेट करियर

प्रज्ञान ओझा ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नवंबर 2009 में किया था। जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें गेंदबाजी करते हुए प्रज्ञान ने 113 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान प्रज्ञान का बेस्ट प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।

इसके अलावा वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए प्रज्ञान ने जून 2008 में अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए 16 वनडे मैच खेले थे। जिसमें उनके नाम 21 विकेट दर्ज थे। प्रज्ञान ने भारत के लिए 6 टी20 मैच भी खेले थे। इस दौरान उन्होंने 10 विकेट भी चटकाएं थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Paris Olympics में भारत जीत सकता था 7 और मेडल, देखें कहां पर हो गई चूक

First published on: Aug 11, 2024 01:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola