बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगा भारत, WTC पॉइंट्स टेबल में हो सकता है नुकसान

India vs Bangladesh Test Series: करीब एक महीने के ब्रेक के बाद भारतीय टीम सितंबर में बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज को जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh Test Series: श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया फिलहाल एक महीने के ब्रेक पर रहने वाली है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने टी20 और वनडे सीरीज खेली थी। इस दौरे से नए हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल की भी शुरुआत हुई तो वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी मैदान पर वापसी हुई थी। हालांकि वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया को अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के साथ खेलनी है।

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज है बेहद खास

सितंबर में बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी देखने को मिलेगी। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ये टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया बांग्लादेश को कतई हल्के में नहीं लेना चाहेगी। फिलहाल भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है, अगर बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है और भारत को अगर दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो उसको पॉइंट्स टेबल में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ अगर दोनों मैच ड्रॉ भी रहते हैं तो टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से नीचे खिसक जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया फिर से पहला स्थान हासिल कर लेगी। दूसरी ओर एक जीत से भारत अपना शीर्ष स्थान बरकरार रख सकता है। लेकिन भारतीय टीम इस सीरीज के दोनों टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे रहना चाहेगी।

भारत और बांग्लादेश सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसके दोनों मैच 6 और 9 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ