---विज्ञापन---

खेल angle-right

अनन्या पांडे और सारा खान के हॉट वीडियो ही नहीं, बल्कि Youtube पर ये भी सर्च कर रहे थे रियान पराग

Riyan Parag Youtube History : रियान पराग ने ना सिर्फ 'अनन्या पांडे हॉट' और 'सारा अली खान हॉट' सर्च किया था बल्कि कई ने लोगों को भी Youtube पर सर्च किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।

---विज्ञापन---

Riyan Parag Youtube History : राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने IPL में जबरदस्त प्रदर्शन किया और तारीफें बटोरीं लेकिन IPL खत्म होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल रियान पराग की Youtube हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई अभिनेत्रियों के हॉट वीडियो सर्च किए गए हैं। क्या आप जानते हैं किन किन के वीडियो को रियान पराग ने सर्च किया है?

रियान पराग सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने Youtube पर कुछ सर्च करने की कोशिश की तो लोगों को उनकी Youtube हिस्ट्री दिख गई। इसमें ‘अनन्या पांडे हॉट’ और ‘सारा अली खान हॉट’ वीडियो सर्च किया था लेकिन सिर्फ इन्हीं दोनों को नहीं बल्कि कई अन्य लोगों को भी पराग ने सर्च किया था।

---विज्ञापन---

किस-किस को सर्च किया था पराग ने?

Youtube हिस्ट्री के मुताबिक पराग ने ‘अनन्या पांडे हॉट’ और ‘सारा अली खान हॉट’ के अलावा विराट को भी सर्च किया गया था। इतना ही नहीं, ध्यान से देखें तो सबसे ऊपर रियान पराग का ही नाम है। मतलब उन्होंने खुद को भी Youtube पर सर्च किया था। इसके अलावा उन्होंने एक फेमस ब्रांड के Youtube चैनल को सर्च किया है। साथ में कई अन्य वीडियो को भी सर्च हिस्ट्री में देखा जा सकता है।


हालांकि सोशल मीडिया पर ‘अनन्या पांडे हॉट’ और ‘सारा अली खान हॉट’ सर्च किए जाने पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो पराग को ट्रोल कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च

दरअसल रियान पराग गेमिंग सेशन की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे और इसी दौरान उनसे एक गलती हुई, जिसके कारण लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान पराग कॉपी-फ्री म्युजिक सर्च कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने यूट्यूब खोला लेकिन उनकी स्क्रीन लोगों को दिख गई और सभी ने उनकी सर्च हिस्ट्री देख ली।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2024 08:03 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola