Ruturaj Gaikwad:टीम इंडिया इस समय जिम्बाव्वे के दौरे पर है। यहां पर भारत 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसी बीच ऋतुराज ने अपने मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने खास कनेक्शन का खुलासा किया है। उन्होंने धोनी के साथ कनेक्शन को बताते हुए उन्होंने अपनी कैप एक फोटो को शेयर की है।
ऋतुराज ने शेयर की फोटो
आज कल सोशल मीडिया पर ‘थाला फॉर ए रीजन’ करके एक ट्रेंड चलता है। ऋतुराज भी अब इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी कैप की फोटो को शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं इस ट्रेंड से आगे निकल गया हूं।’ दरअसल, उनकी कैप का नंबर 88 है। उन्होंने इसके लिए मैथ का यूज किया है। उन्होंने 8+8 =16 लिखा। इसके बाद उन्होंने 1+6=7 किया। इसी के साथ उन्होंने इसे भी धोनी के साथ कनेक्ट किया है।
जिम्बाब्वे में किया है दमदार प्रदर्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 66।50 की औसत 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158।33 का रहा है। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
आईपीएल में बने हैं चेन्नई के कप्तान
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया था।उन्हें टीम में अब धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उनकी कप्तानी में कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
14 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
32 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines