IPL 2025 DC vs LSG: आईपीएल 2025 सीजन-18 का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की, एक समय मैच में लग रहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन किसी को क्या पता था कि आशुतोष शर्मा के इरादे ही कुछ ओर हैं। आशुतोष की विस्फोट पारी ने दिल्ली को हारा हुआ मैच जीता दिया था। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि टीम कहां मैच में पिछड़ गई थी?
हार के बाद क्या बोले ऋषभ पंत?
दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया “मुझे लगता है कि हमारे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और इस विकेट पर यह काफी अच्छा स्कोर था। एक टीम के रूप में हम हर मैच से सीखना चाहते हैं। हमें शुरुआती विकेट मिले, लेकिन हमें पता था कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था। हमें अक्सर बुनियादी बातों को सही रखना था। मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ अच्छी साझेदारियां कीं।”
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: 29 रन बनाकर भी इतिहास रच गए फाफ डु प्लेसिस, जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया कीर्तिमान
आगे पंत ने कहा “हमने दबाव महसूस किया, निश्चित रूप से इस खेल में किस्मत की भूमिका होती है और अगर गेंद मोहित शर्मा पैड से छूट जाती तो स्टंपिंग का मौका होता। लेकिन क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती रहती हैं, आप इन चीजों पर ध्यान नहीं दे सकते, बल्कि आपको बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत होती है।”
दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीता मैच
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 75 और मिचेल मार्श ने 72 रन बनाए थे। इसके अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 27 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में इस लक्ष्य को 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने नाबाद 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: टीम बदलते ही बदल गई इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत, पहले ही मैच में बन गए ‘हीरो’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines