DC vs LSG: 29 रन बनाकर भी इतिहास रच गए फाफ डु प्लेसिस, जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया कीर्तिमान

DC vs LSG: 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली की ओर से फाफ डु प्लेसिस ने इतिहास रच दिया।

IPL 2025 (27)

DC vs LSG: आईपीएल 2025 में 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एलएसजी की ओर से निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि दिल्ली की ओर से टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। फाफ भी इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। पहले मैच में उनके बल्ले से भी बड़ी पारी नहीं निकली। हालांकि इसके बावजूद फाफ ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास

इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही फाफ दिल्ली के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 40 साल 254 दिन में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। फाफ से पहले दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उम्र में खेलने का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम था, जिन्होंने 38 साल और 218 दिन के होते हुए दिल्ली की ओर से खेला था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड फाफ ने अपने नाम कर लिया है और वह फिलहाल दिल्ली के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। जहीर से पहले ये कारनामा अमित मिश्रा ने किया था। उन्होंने 38 साल 154 दिन के होते हुए दिल्ली की ओर से भाग लिया था।

विज्ञापन

बल्ले से निकले 29 रन

लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी, जबकि निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन बनाकर तहलका मचाया था। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। फाफ ने इस मैच में दिल्ली के लिए 18 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि 6.4 ओवर में वह रवि बिश्नोई का शिकार बने। हालांकि आशुतोष शर्मा की 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी ने दिल्ली को 1 विकेट से मुकाबला जीता दिया।

विज्ञापन

आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेलने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी

उम्र (वर्ष और दिन) खिलाड़ी देश
40y 254d* फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका
38y 218d जहीर खान भारत
38y 154d अमित मिश्रा भारत
38y 111d ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया
37y 198d डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ