हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच

हाल ही में हुए ईरानी कप में ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला. हालांकि उनकी टीम ने जीत हासिल की है. पंत ने अब न्यूजीलैंड दौरे से पहले बीसीसीआई से बड़ी मांग की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किन मैचों में खेलने की इच्छा जताई है.

विज्ञापन
ऋषभ पंत ने की बड़ी मांग (Image: Instagram/rishabpant)

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को हाल ही में बड़ी सफलता मिली. उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर को हराकर ईरानी कप अपने नाम किया. पंत टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच भी खेलते हैं. कुछ महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. ईरानी कप में पंत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए. दोनों पारियों को मिलाकर वो 20 रन भी नहीं बना पाए. वो भी अपनी खराब फॉर्म से चिंता में आ गए हैं. भारतीय टीम का बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. वहां पर दो टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे. पंत इस सीरीज के लिए तैयार रहना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए BCCI से खास डिमांड की है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने BCCI से दो मैच खेलने की मांग की है.

ऋषभ पंत ने रखी खास शर्त

न्यूजीलैंड का दौरा भारत के लिए काफी अहम है. वहां पर टेस्ट में बल्लेबाजों की परीक्षा होने वाली है. पिछली बार भारतीय टीम 3-0 से हारी थी. वहां पर भी बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी. मैनेजमेंट इस बार तगड़ी टीम भेजना चाहता है. ऋषभ पंत के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी. वो मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. आपको बता दें इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होने वाली है. दूसरा टेस्ट मैच 31 अक्टूबर से शुरू होगा. तीसरा टेस्ट 7 नवंबर से खेला जाना है.

Revsportz की रिपोर्ट के अनुसार पंत इस सीरीज के शुरुआती दो मैच खेलना चाहते हैं. उन्होंने BCCI को इसके बारे में बता भी दिया है. पंत का इस कदम को उठाने का बड़ा मकसद भी है. वो न्यूजीलैंड की कंडीशन औ पिच में ढलना चाहते हैं. इसका फायदा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

ऋषभ पंत को टी20 और वनडे में ज्यादा सफलता नहीं मिली है. ज्यादा खास प्रदर्शन वो नहीं कर पाए हैं. टेस्ट में जरूर उन्होंने सभी को प्रभावित किया है. खासतौर पर विदेशी पिचों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. टीम इंडिया को उन्होंने बड़े मुकाबलों में जीत भी दिलाई है. पंत अभी तक 52 टेस्ट मैचों में 3725 रन बना चुके हैं. 43.82 की औसत से उन्होंन रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट में भी वो काफी आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं. उनकी वजह से टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में काफी मजबूती मिलती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola