Rishabh Pant Can Play T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दमपर भारत को हारे हुए मैचों में भी जीत दिलाई है। फैंस पंत की भारतीय टीम में वापसी के लिए बेसब्री से इंजतार कर रही है। वहीं अब ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खत्म हो सकता है। बीसीसीआई सचिव ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि पंत का दिसंबर 2022 में खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह बाल-बाल बच पाए थे। एक्सीडेंट के बाद पंत नेशनल क्रिकेट एकडेमी में रिहैब पर थे, लेकिन अब वह आईपीएल 2024 में वापसी करेंगे। पंत इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे।
वर्ल्ड कप 2024 में हो सकती है पंत की वापसी
इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून महीने में यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त में मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले भारत में आईपीएल 2024 का आगाज होगा। जिसमें ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई देंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी तबीयत में भी काफी सुधार हैं।
जय शाह ने पंत के बारे में कहा कि अगर ऋषभ पंत हमारे लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेल सकते हैं तो यह हमारे लिए काफी अच्छी बात है, लेकिन सचिव जय शाह ने यह भी कहा कि आईपीएल 2024 के दौरान यह भी देखना होगा कि उनकी परफॉर्मेंस कैसी रहती है। यानी अगर पंत आईपीएल 2024 में धमाल मचाते हैं तो वह जून में आयोजित बोने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जय शाह ने यह भी कहा कि आईपीएल में देखना यह होगा कि विकेटकीपिंग कैसी करते हैं।
ये भी पढे़ं- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बड़ा गेंदबाज हुआ वर्ल्ड कप से बाहर!
नवंबर 2022 में खेला था आखिरी टी20 मैच
ऋषभ पंत भारत के लिए आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था। इसके बाद दिसंबर 2022 में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि ऋषभ पंत का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं है। पंत भारत के लिए 66 टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 987 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत का औसत 22.43 का रहा था। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 126.37 का था। हालांकि पंत भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनकी बल्लेबाजी से बड़ा इम्पैक्ट डालने की क्षमता रखते हैं।
ये भी पढे़ं- RCB इस बार खेल सकती है प्लेऑफ, हारकर भी हो सकती है एंट्री
आईपीएल 2024 में करेंगे वापसी
ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। एनसीए नें उन्हें फिट घोषित कर दिया है। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग करने पर अभी भी संसय बना हुआ है। बता दें कि पंत की वापसी को लेकर खबरें यह भी आ रही है कि पंत इस बार बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अब देखना यह होगा कि वह आईपीएल 2024 में विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देंगे या फिर सिर्फ बल्लेबाजी करेंगे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट
10 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines