India vs Afghanistan Test, Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए.
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81 रनों की पारी खेली, लेकिन एक बार फिर वह अपने शतक से काफी पहले आउट हो गए. इसके साथ ही पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.
धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत
दरअसल, ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 80 से 99 रन के बीच सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. पंत ने 8वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 80 और 90 के स्कोर के बीच अपना विकेट गंवाया. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से सात बार वह 90 के स्कोर के आसपास आउट हुए हैं.
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. धोनी भी अपने टेस्ट करियर में आठ बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए थे. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर हैं, जो अपने टेस्ट करियर में चार बार 80 से 99 रन के स्कोर के बीच आउट हुए.
टेस्ट में 80-99 के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर
- एमएस धोनी – 8 बार
- ऋषभ पंत – 8 बार
- फारुख इंजीनियर – 4 बार
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा, IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी इस वजह से टूटा था दिल
सचिन तेंदुलकर हुए सबसे ज्यादा बार शिकार
टेस्ट क्रिकेट में 80 और 90 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं. सचिन अपने करियर में 22 बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए. उनके बाद राहुल द्रविड़ का नाम आता है, जो 20 बार इस स्कोर रेंज में अपना विकेट गंवा चुके हैं. तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जो 10 बार 80 और 90 के स्कोर पर आउट हुए.
वहीं, अजिंक्य रहाणे और वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. दोनों बल्लेबाज अपने टेस्ट करियर में 9-9 बार 80 से 99 रन के बीच आउट हुए. इसके बाद ऋषभ पंत, एमएस धोनी और सौरव गांगुली का नाम आता है, जो 8-8 बार इस स्कोर रेंज में अपना विकेट गंवा चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 81 रन की पारी के बाद पंत ने धोनी और गांगुली की बराबरी कर ली है और अब वह इस सूची में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.
टेस्ट में 80 या 90 के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
- 22 बार – सचिन तेंदुलकर
- 20 बार – राहुल द्रविड़
- 10 बार – सुनील गावस्कर
- 9 बार – अजिंक्य रहाणे
- 9 बार – वीरेंद्र सहवाग
- 8 बार – ऋषभ पंत*
- 8 बार – एमएस धोनी
- 8 बार – सौरव गांगुली
ये भी पढ़ें- PCB करेगा पाकिस्तानी हेड कोच सरफराज खान की छुट्टी! बांग्लादेश में सीरीज हार के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines