टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही थम गया कप्तानी का सफर, सूर्यकुमार यादव समेत 4 कप्तानों का दुर्लभ रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के बाद भारतीय टी-20 टीम से निकाल दिए गए. उनसे कप्तानी भी छीन ली गई. हालांकि सूर्या समेत 4 कप्तानों के लिए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खिताब जीतने के बाद भी आखिरी बन गया.

Cricket News - 2026-06-07T165829.070
1 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था और खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि इस टूर्नामेंट के बाद आईपीएल 2026 आ गया, जिसके बाद सभी खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी लीग में बीजी हो गए. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला, जिसके बाद उनसे भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छीन ली गई.  

विज्ञापन

सूर्या से छीनी कप्तानी

सूर्या से छीनी कप्तानी2 / 6

सूर्यकुमार यादव से पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ तीन कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होंने टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. हालांकि सूर्या ने खुद से कप्तानी नहीं छोड़ी बल्कि उन्हें कप्तानी से हटाया गया है.

विज्ञापन

युनिस खान

युनिस खान3 / 6

इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान के कप्तान युनिस खान का आता है. उन्होंने साल 2009 में पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया और संन्यास का ऐलान कर दिया.

डैरन सैमी और रोहित शर्मा

डैरन सैमी और रोहित शर्मा4 / 6

इस लिस्ट में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डैरेन सैमी का आता है. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था. इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया. सैमी के लिए भी वर्ल्ड कप फाइनल मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

विज्ञापन

सूर्या का भी नाम हुआ शामिल

सूर्या का भी नाम हुआ शामिल5 / 6

अब इस लिस्ट में चौथा नाम सूर्यकुमार यादव का शामिल हो गया है जिन्होंने रिटायरमेंट तो नहीं लिया है लेकिन बतौर कप्तान अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप फाइनल मैच जीतने के तौर पर खेला.

टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

टीम इंडिया में वापसी मुश्किल6 / 6

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के अलावा टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है. हालांकि अब वह 35 साल के हो गए हैं. ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन