MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर ऋषभ पंत, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय

MS Dhoni: ऋषभ पंत, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में एमएस धोनी का 2 बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पंत ऐसा करते ही इतिहास रच देंगे।

Cricket News (74)
विज्ञापन

Rishabh Pant: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही प्रारूप में शानदार खेल दिखाया है। टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20 हर फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि धोनी के अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो टूट नहीं पाए हैं। लेकिन भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में कैप्टन कूल का एक रिकॉर्ड टूट सकता है। ऋषभ पंत, धोनी का एक नहीं बल्कि 2 बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

पंत तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

एमएस धोनी फिलहाल भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए हैं। हालांकि पंत भी धोनी के साथ ही खड़े हैं। वह भी अब तक भारत के लिए टेस्ट में 6 शतक अपने नाम कर चुके हैं। यानी साफ है कि अगर पंत इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1 शतक भी जड़ देते हैं तो वह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके साथ ही वह टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन जाएंगे। पंत अगर एक शतक लगा लेते हैं तो वह भारत के लिए टेस्ट में 7 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे।

Advertisment

पंत एक और कीर्तिमान रचने की दहलीज पर

शतक के अलावा पंत धोनी को सबसे ज्यादा सेना देशों में रन बनाने के मामले में भी पछाड़ सकते हैं। धोनी ने अपने करियर में सेना देशों में 1731 रन बनाए हैं। वहीं पंत ने अब तक सेना देशों में 1681 रन बनाए हैं। उन्हें धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 50 रनों की दरकार है। 50 रन बनाते ही पंत भारत के लिए बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। सेना देश साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को कहते हैं। पंत अगर चाहें तो वह एमएस धोनी के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्योंकि वह इस सीरीज में 10 पारियों में बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में उनके लिए दोनों रिकॉर्ड तोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ