Rinku Singh T20 World Cup 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में केकेआर की टीम विनर बनी। इस जीत के बाद केकेआर के खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए। फिनिशर के नाम से मशहूर रिंकू सिंह तो ट्रॉफी से ही लिपट गए। उन्होंने कहा कि आज ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो गया है।
कब मिल सकता है रिंकू सिंह को मौका?
रिंकू सिंह अब वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होंगे। हालांकि वह मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं हैं, उन्हें रिजर्व में रखा गया है। ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप खेलने का मौका तभी मिल सकता है, जब कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो या फिर किसी विशेष परिस्थिति में खिलाड़ी को जाना पड़े। रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों में जगह न मिलने पर भी कई सवाल उठ चुके हैं। कई दिग्गज कह चुके हैं कि उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जाना चाहिए था। अब रिंकू ने खुद इंटरव्यू में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने दिल की बात बताई है।
एक ट्रॉफी उठाना बाकी
रिंकू सिंह ने केकेआर और एसआरएच के मैच के बाद वर्ल्ड कप के सपने को लेकर बड़ी बात कही। रिंकू ने कहा- मैं 7 साल से इस टीम के साथ हूं। मेरा सपना था कि मैं एक बड़ी ट्रॉफी जीतूं। रिंकू ने आगे कहा कि एक ट्रॉफी मैं जीत चुका हूं, एक ट्रॉफी बाकी है। मैं चाहता हूं कि एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी मेरे हाथ में हो।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार…दोनों को किया बाहर, विराट को सौंपी कप्तानी, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी प्लेइंग 11
अमेरिका कब रवाना होंगे रिंकू सिंह?
रिंकू सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे अमेरिका कब रवाना होंगे। रिंकू ने कहा कि मैं परसों जा रहा हूं। इसके बाद सुरेश रैना ने उनसे शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना सुनाने को कहा। जिस पर रिंकू ने ”किसका है तुमको इंतजार मैं हूं ना…” गुनगुनाया। आपको बता दें कि रिंकू सिंह शाहरुख खान के बेहद चहेते खिलाड़ी हैं। वह कई बार उनका उत्साह बढ़ा चुके हैं। मैच के बाद भी शाहरुख रिंकू से गले मिलकर उन्हें बधाई देते नजर आए। इसके साथ ही रिंकू सिंह टीम के सबसे चंचल खिलाड़ी भी हैं। वह अपनी मस्ती मजाक और शरारतों के लिए फेमस हैं। टीम के कई खिलाड़ी कह चुके हैं कि रिंकू जैसा जिंदादिल प्लेयर कोई नहीं है। वह अपनी शरारतों से टीम का माहौल शानदार रखते हैं।
ये भी पढ़ें:- ना गंभीर…ना अय्यर, ये गुमनाम दिग्गज है KKR का किंग मेकर, पर्दे के पीछे से बदलता रहा खेल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऑरेंज कैप कोहली को…पर्पल कैप हर्षल को, कुल 15 अवॉर्ड बांटे गए, जानें किसे क्या मिला
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines