Indian Cricket Team के दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह अब नई टीम के लिए मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम घोषित कर दी है, जिसमें रिंकू सिंह को जगह नहीं मिल पाई है।
बीसीसीआई की ओर से घोषित की गई टीम में अधिकतर वह खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया में चुने गए खिलाड़ियों की जगह बीसीसीआई की ओर से दलीप ट्रॉफी में नए खिलाड़ियों को मौका देना तय है।
इस टीम में हो सकता है रिंकू सिंह का चयन
दलीप ट्रॉफी का अगला दौर 12 सितंबर से शुरू हो रहा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह को भी इस टूर्नामेंट में जगह मिलना तय है। उन्हें इंडिया-B में शामिल किया जा सकता है। इंडिया-B से यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और यश दयाल का चयन भारतीय टीम में हुआ है। जिससे ये तीनों दिग्गज खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी से हट जाएंगे।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरफराज खान का भी टीम इंडिया में चयन हुआ है, लेकिन वो दलीप ट्रॉफी में बने रहेंगे।
अब तक टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 23 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्हें 55 तो टी20 में 418 रन बनाए हैं। इसके अलावा 47 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 7 शतक समेत 3173 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम के चयम के बाद दलीप ट्रॉफी में अब संभावित टीमें:
| इंडिया-A | मयंक अग्रवाल, रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी और पुलकित नारंग |
| इंडिया-B | अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सुयश प्रभुदेसाई और हिमांशु मंत्री |
| इंडिया-C | रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल व आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे और संदीप वारियर |
| इंडिया-D | श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन व केएस भरत (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, सौरभ कुमार, विधाथ कावेरप्पा और निशांत सिंधु |
ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की भविष्यवाणी, ये भारतीय दिग्गज बांग्लादेश के खिलाफ मारेगा दोहरा शतक
ये भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विरेंद्र सहवाग को भी पछाड़ा
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
23 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
32 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines