Ajit Agarkar Rohit Sharma Press Conference: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा की जा चुकी है। इस स्क्वाड की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों में शामिल न करना रही। रिंकू को रिजर्व में जगह दी गई है। यानी वे सिर्फ तभी वर्ल्ड कप के मैच खेल सकते हैं, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो या फिर किसी विशेष परिस्थिति में खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ जाए। रिंकू सिंह को मेन स्क्वाड में जगह न मिलने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में इस मामले पर उनके पिता का भी दर्द सामने आया था। अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने रिंकू सिंह को न चुने जाने पर चुप्पी तोड़ दी है।
सबसे मुश्किल फैसला
रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा- ये सबसे ज्यादा मुश्किल फैसला था। उसने कुछ गलत नहीं किया है। अगरकर ने आगे कहा- सोच बस कॉम्बिनेशन को लेकर ही थी। हम बस हमारे पास मौजूद विकल्पों को लेकर चलना चाहते थे। टीम में काफी रिस्ट स्पिनर्स को जगह दी गई है। अक्षर जैसे बैटिंग ऑलराउंडर और कुलदीप-चहल जैसे गेंदबाजों के विकल्प हमारे लिए खुले थे।
बॉलिंग ऑप्शन लेने की सोच
अगरकर ने आगे कहा- हमने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हम बॉलिंग के ऑप्शंस को लेना चाहते थे। हमें लगा कि रोहित के पास दो कलाई के स्पिनरों के साथ एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प हो सकता है। वह रिजर्व में हैं, इसलिए वह काफी करीब थे। हमारे दो विकेटकीपर्स भी काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। इनमें से भी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना होगा, तो हमने सोचा कि एक बॉलिंग ऑप्शन लेना ज्यादा बेहतर होगा। शुभमन गिल के साथ भी कुछ ऐसा ही है। दुर्भाग्य से रिंकू भी चूक गए। क्या करें, आपको आखिरकार 15 लोगों की ही टीम को चुनना होता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, इन 11 पर होगी नजरें
ये भी पढ़ें:- ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines